मुंबई I महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात बड़ा उलटफेर हुआ है. बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार सुबह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है, वहीं एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था, शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है. महाराष्ट्र की जनता को स्थिर और स्थाई सरकार चाहिए, खिचड़ी सरकार नहीं चाहिए. सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए एनसीपी के साथ मिलकर काम करेंगे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours