गोड्डा. झारखंड के गोड्डा जिले में नदी किनारे घास काटने को लेकर दबंगों ने एक वृद्ध दंपति को बुरी तरह से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कड़डिया गांव की है.
पूरा मामला
दरअसल, देर शाम गुरुवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने वृद्ध दंपति पर नदी किनारे उगी हुई घास को काटे जाने का आरोप लगाते हुए बासुकी मांझी और उसकी पत्नी मीना देवी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. दबंगों ने दोनों पति-पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया.
ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
इस दौरान जैसे ही ग्रामीण बुजुर्ग दंपति को छुड़ाने के लिए पहुंचे, तब तक दबंग मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो गए. बहरहाल, ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इधर, ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी देने के बावजूद पुलिस न तो गांव पहुंची और ना ही अस्पताल. इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours