रांची। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो जाएगी। अंतिम दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से नामांकन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद अपना पर्चा दाखिल करेंगे। भाजपा से नाराज चल रहे सरयू राय भी जमशेदपुर पूर्वी सीट से नामांकन करेंगे। इनके अलावा कई और दिग्गज भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
सोमवार को जिन सीटों के लिए नामांकन खत्म होगा, उनमें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, सिमडेगा तथा कोलेबिरा शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 19 नवंबर को होगी, जबकि 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जाएंगे। इन सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours