रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसकी जानकारी दी। 2019 का यह विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न कराया जाएगा। राज्य के 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। वर्तमान विधानसभा कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव का विस्तृत विवरण इस प्रकार है।
पहला चरण: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण की अधिसूचना 6 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 14 नवंबर तक करा सकते हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 नवंबर तक है।
दूसरा चरण: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण की अधिसूचना 11 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 18 नवंबर है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 19 नवंबर तक करा सकते हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख 21 नवंबर तक है।
तीसरा चरण: झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण की अधिसूचना 16 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 25 नवंबर है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 26 नवंबर तक करा सकते हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख 28 नवंबर तक है।
चौथा चरण: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण की अधिसूचना 22 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 नवंबर है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 30 नवंबर तक करा सकते हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख दो दिसंबर तक है।
पांचवां चरण: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण की अधिसूचना 26 नवंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी चार दिसंबर तक करा सकते हैं। नाम वापसी की आखिरी तारीख छह दिसंबर तक है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours