रांची. फादर स्टेन स्वामी के नामकुम स्थित घर पर खूंटी पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. पुलिस ने स्वामी के घर से जब्त सामान को नामकुम थाने में जमा करा दिया. पत्थलगड़ी से जुड़े भड़काऊ पोस्ट के मामले में खूंटी कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है. खूंटी थाने में इसी साल 25 जनवरी को स्टेन स्वामी समेत 25 लोगों पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज हुआ. इस मामले में फादर फरार चल रहे हैं.
प्राथमिकी में ये आरोप है कि स्टेन स्वामी ने ग्रामीणों को गुमराह कर देश विरोधी गतिविधियों के लिए बाध्य किया. देश की एकता और अखंडता खंडित करने की कोशिश की. राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया. और सांप्रदायिक और जातीय माहौल खराब करने की भी कोशिश उन्होंने की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours