देवघर. झारखंड के देवघर जिले में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक इरफान अंसारी के भाई इमरान अंसारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल  हो गए. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए देवघर में निजी क्लिनिक के ICU में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के सारठ थाना अंतर्गत पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग की है.

पूरा मामला

बताया जा रहा है कि इमरान अंसारी पालोजोरी से मधुपुर अपनी वैगन आर गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए जा रहे थे. तभी अचानक गाड़ी के सामने किसी जानवर के आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी
सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई. हादसे में इमरान के सिर और सीने में गंभीर चोट आई है. सिटी स्कैन के बाद रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है.

बता दें कि सड़क हादसे में घायल हुए इमरान अंसारी पूर्व सांसद फुरकान अंसारी  के छोटे बेटे हैं. बहरहाल, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक इरफान अंसारी और पार्टी के विधायक बादल पत्रलेख समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता इमरान अंसारी को देखने क्लिनिक पहुंचे.

फिलहाल, सिटी स्कैन होने का इंतजार किया जा रहा है. कांग्रेस विधायक और पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी ने चुनाव के समय इस तरह की घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण  बताया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours