रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राहुल गांधी का नाम टॉप थ्री में शामिल हैं.
इन तीन नामों के अलावा लिस्ट में अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नवी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निखिल कुमार, मदन मोहन झा, जितिन प्रसाद, तारिक अनवर और मुकुल वासनिक के नाम शामिल हैं. लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस के भी कई बड़े नेताओं को जगह दी गई है.
झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के साथ गठबंधन में 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने अबतक पहले चरण की 13 में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. मनिका (सु) सीट से रामचंद्र सिंह, डाल्टनगंज से केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, भवनाथपुर से केपी यादव को मैदान में उतारा है.
झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण के लिए आज नामांकन खत्म हो गया. पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव होने हैं. 30 नवंबर को इन सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण में 15 सीटों के लिए 16 दिसंबर और पांचवें चरण के लिए 16 सीटों पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. 23 दिसंबर को मतगणना के साथ रिजल्ट जारी होंगे.






Post A Comment:
0 comments so far,add yours