औरैया जिले से गणतंत्र दिवस पर हो रही परेड के समय पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा को गिरफ्तार किया है. परेड के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों की नजर महिला की वर्दी पर पड़ी और वर्दी में लगा बिल्ला उल्टा होने के कारण उस पर शक गहरा हो गया.

पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से इटावा जनपद की रहने वाली है, और पुलिस की वर्दी उसने इटावा पुलिस लाइन से खरीदी थी. जिसके बाद वह वर्दी पहनकर औरैया जनपद की पुलिस लाइन में 26 जनवरी पर होने वाली परेड को देखने आई थी.

महिला की वर्दी पर लगा बिल्ला उल्टा होने के कारण जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संतोषी राजपूत बताया. महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं है, जिसके चलते वह भी कई दिनों से परेशान है.

वहीं आरोपी महिला दारोगा ने बताया है कि उसने एसआई की परीक्षा दी थी और फिजिकल और मेडिकल क्लियर भी हो चुका था लेकिन उसे किसी प्रकार का नियुक्ति का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है. लेकिन महिला का कहना है कि वह पुलिस के दरोगा भर्ती में चयनित हो चुकी है. महिला के पास से एक आई कार्ड भी बरामद हुआ है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours