नई दिल्ली (पुनीत माथुर) । आज बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी केजरीवाल से मुलाकात करने उनके दफ्तर गए थे। उनका कहना है कि उस दौरान केजरीवाल ने उनके साथ बदसलूकी की।

दरअसल जब मनोज बात कार रहे थे तभी आप के एक विधायक ने चिल्लाकर कहा कि राजनीति मत करो । बाकी लोग भी तिवारी को हूट करने लगे । इस बात से नाराज़ तिवारी वहाँ से चले गए । बाद में उन्होंंने समीप के थाने में अपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायत की। 
इस पर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके सफाई दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल स्वयं चर्चा छोड़कर चला  गया ।
केजरीवाल ने संवाददातों से कहा, "हमारे सभी विधायक और पार्षद भाजपा प्रतिनिधिमंडल (दिल्ली भाजपा इकाई प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में) के साथ बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे लेकिन उन्होंने सब  के सामने चर्चा करने से इंकार कर दिया और चले गए । "

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एक मॉनिटरिंग कमिटी द्वारा दिल्ली नगर निगम के जरिए व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए आवासीय संपत्तियों का इस्तेमाल करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours