बिग बॉस-11 से निकलने के बाद भी सपना चौधरी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. कभी उनके आइटम नंबर की खबर आती है. कभी बॉलीवुड डेब्यू की. हाल ही में जब सपना चौधरी पहुंची स्टूडियो तो हमें मौका मिले उनसे वो सब कुछ जानने का जो उनके साथ बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद हुआ.

सपना बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद बेहद खुश हैं. आजकल वो अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही हैं. हरियाणा की ये बिंदास और बोल्ड डांसर बिग बॉस के घर में वो सब क्यों नहीं कर पाई जिसकी उनसे दर्शकों और यहां तक कि सलमान खान को भी उम्मीद थी? इस सवाल पर सपना मजेदार जवाब देती हैं. कहती हैं, ' मैं बैंड बजाकर ही आई हूं. नॉर्थ इंडिया वाले साइलेंट बम होते हैं. जल्दी से नहीं बोलते, लेकिन जब उन्हें कोई छेड़ता है, तो वो छोड़ते नहीं हैं. मैंने भी यही किया.'

हालांकि सपना इस बात से भी इनकार नहीं करतीं कि उनका बिग बॉस के घर में मन नहीं लगा और वो वहां एडजेस्ट नहीं कर पा रही थीं. यही वजह रही कि सपना को बिग बॉस के घर से निकलने का कोई दुख नहीं हुआ.

सपना की मानें, तो बिग बॉस के घर में पहुंचकर बाहर की दुनिया बिलकुल याद नहीं रहती. न मोबाइल फोन होता है, न कोई और काम. पूरा ध्यान खुद पर होता है. अपने आप को समझने का मौका मिलता है. अपने बारे में ही कई नई बातें पता चलती हैं. खुद पर इतना ध्यान होने की वजब से लड़ाई भी ज्यादा होती है.
सपना की सिक्योरिटी
सिक्योरिटी गार्ड्स रखने को लेकर कई बार बिग बॉस के घर में भी सपना पर सवाल उठे. यही सवाल जब उनसे इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, तो उनका कहना था, सिक्योरिटी गार्ड्स सेलिब्रेटी के लिए भगवान की तरह होते हैं. वो 24 घंटे हमारे साथ रहते हैं. उनका कर्जा नहीं उतारा जा सकता. जिस दिन मैं बिग बॉस के घर में गई, सब सिक्योरिटी गार्ड्स रोए थे.

सपना के गाने अश्लील हैं!
स्टेज पर मैं सिर्फ इंटरटेनमेंट का साधन हूं. मैं डांस करती हूं, तो कई लोग मुझे मुस्कुराकर देखते हैं. मैं इतने लोगों को हंसाती हूं. कई लोगों को मेरा डांस करना पसंद नहीं है. जो लोग कहते हैं कि सपना के गानों में अश्लीलता है. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि अश्लीलता बहुत बड़ा शब्द है, लोगों को शायद इसका मतलब नहीं पता. कई लोगों मेरी बुराई करते हैं, लेकिन बाद में मेरे साथ फोटो खिंचवाने आते हैं. मैं उनके लिए काम कर रही हूं, जो मुझे देखते हैं, मुझे पसंद करते हैं. ये खाली बैठे लोग हैं जो दूसरों के काम की बुराई करते हैं.
सलमान ने कभी पलटकर जवाब नहीं दिया
बिग बॉस -11 का अनुभव शानदार रहा. हरियाणा के लोग ऐसे ही होते हैं, न जीतने की खुशी न हारने का गम. जहां तक होस्ट सलमान खान की बात है, तो उन्होंने किसी की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन मुझे कभी पलटकर जवाब नहीं दिया. वो दिल से बहुत अच्छे हैं. वो होस्ट कर रहे हैं, तो उन्हें ब्लेम नहीं किया जा सकता. मैं खुश हूं कि मैं वहां से बाहर आई, मैं वहां रह नहीं पा रही थी.

अब मुंबई है मेरी जान
मुंबई से सब डरते हैं. सबको लगता है कि वहां रहना मुश्किल है. ये डर मेरे अंदर भी था. लेकिन बिग बॉस के घर जाने से मेरा डर निकल गया. मुंबई के लोग बहुत अच्छे हैं. वायकॉम 18 के साथ काम करते हुए मुझे इतना अच्छा लगा कि उन्होंने अब मैं अपने फ्यूचर को लेकर ज्यादा सहज और सिक्योर महसूस करती हूं.

राजनीति
कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सपना को राजनीति में लाने की कोशिश भी कर रही हैं. इस पर सपना ने खुद भी बताया कि वो तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के संपर्क में हैं, लेकिन अभी उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. जब रुचि होगी, तो जरूर राजनीति में जाएंगी.

शादी नहीं करनी अभी
शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है. मम्मी रिश्ते लाती रहती हैं और मैं मना करती रहती हूं.

वीरे दी वेडिंग में आइटम सॉन्ग
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जहां सपना को कई ऑफर मिले, वहीं इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक और खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में आने से पहले ही वो कॉन्ट्रेक्ट साइन करके आई थीं. वो करीना कपूर की कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग में एक आइटम सॉन्ग कर रही हैं. जहां तक बॉलीवुड की बात है, तो उन्हें रणदीप हुड्डा और सनी देओल बेहद पसंद हैं और उनके साथ काम करना चाहती हैं. साथ ही सुभाई घई और संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करने की चाहत है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours