बिहार और झारखंड में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कर (बिहार/झारखंड) के मुख्य आयुक्त शिव नारायण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जीएसटी के बाद राजस्व संग्रह बिहार में 35 प्रतिशत और झारखंड में 20 प्रतिशत बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जीएसटी दायर कने की सभी दिक्कतों को प्रक्रिया को आसान बना हल कर लिया गया है. इसमें दिक्कत की शिकायत करने वाले व्यापारी अब आसानी से ऑनलाइन या सेवा केंद्र के जरिए रिटर्न दायर कर पा रहे हैं. जीएसटी क्रियान्वयन के बाद देश भर में करीब एक करोड़ कारोबारी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कर (जमशेदपुर) के आयुक्त अजय पांडेय भी संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे. उहोंने कहा कि जमशेदपुर सर्किल में इस दौरान कर संग्रह 10 प्रतिशत बढ़ा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours