प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे. मन की बात कार्यक्रम का यह 40वां एपिसोड है. जबकि साल 2018 का पहला संस्करण होगा.
मन की बात का ये संस्करण देश के आम बजट से ठीक पहले प्रसारित होने जा रहा है. ऐसे में इस बात पर भी नजर है कि पीएम मोदी बजट के जरिए जनता को किसी बड़ी सौगात के संकेत दे सकते हैं.

मॉक पार्लियामेंट पर दिया था जोर
इससे पहले 31 दिसंबर को साल 2017 के आखिरी कार्यक्रम में पीएम युवाओं से वोट देने के अधिकार के जरिए भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया था. साथ ही पीएम ने देश के हर जिले से एक युवा को न्यू इंडिया पर मंथन के लिए आमंत्रित करने का आह्वान भी किया.
उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं 15 अगस्त के आसपास दिल्ली में मॉक पार्लियामेंट आयोजित हो और हर जिले से एक नौजवान यहां आकर न्यू इंडिया बनाने के संबंध में अपने विचार रखें.
साथ ही बिना महरम के मुस्लिम महिलाओं के हज जाने को लेकर भी पीएम मोदी ने अपनी सरकार के बड़े फैसले को जनता के सामने रखा था.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours