सेंचुरियन टी20 मैच को मेजबान साउथ अफ्रीका ने छह विकेट से अपने नाम करके तीन मैचों की सीरीज़ में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. साउथ अफ्रीका की जीत में कप्तान जेपी डुमिनी और विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैनरिच क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई.
हालांकि 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसके ओपनर जे जे स्म्ट्स चौथे ओवर में महज दो रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट उनादकट ने लिया. दूसरे ओपनर हेन्डरीक्स ने जरूर अच्छी पारी खेली, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उन्हें पांचवें ओवर में हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया. इसके बाद विकेटकीपर क्लासेन ने अपनी हिटिंग जारी रखी और साउथ अफ्रीका के पहले 10 ओवर में 85 रन बने. 12वें ओवर में क्लासेन ने 22 गेंद में अर्धशतक जमाया, ये उनके टी20 करियर का पहला अर्धशतक था. जब क्लासेन बेहद खतरनाक साबित हो रहे थे तो 14वें ओवर में उन्हें उनादकट ने 69 रनों पर आउट कर दिया.
सके बाद पंड्या ने डेविड मिलर को पांच रन पर आउट करके एक और झटका दिया लेकिन इसके बाद कप्तान जेपी डुमिनी ने बेहारदिन (16 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन अटूट साझेदारी करके अपनी टीम का जीत दिलाई. डुमिनी 40 बॉल पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली. क्लासेन को मैन आॅफ द मैच चुना गया.
उनादकट ने दो जबकि शार्दुल ठाकुर और पंड्या ने एक-एक विकेट लिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours