उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने कुम्भ मेला-2019 के लिए इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाने वाले आठ कार्यों के लिए 1993.68 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है.

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि कुम्भ मेला-2019 के कार्यों के लिए प्रस्तावित कुल लागत 7975.13 लाख रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए इसके सापेक्ष पहली किश्त के रूप में 1993.68 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है.

स्वीकृत धनराशि मेला अधिकारी इलाहाबाद द्वारा जरूरत के मुताबिक मण्डलायुक्त इलाहाबाद का समर्थन प्राप्त कर दी जाएगी. ये सारे कार्य सितम्बर, 2018 तक पूरे करने हैं. शासनादेश में ये भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुम्भ मेले के फण्ड से जो कार्य कराया जाएं, उसकी पहचान अलग हो, यह अनविार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours