नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सेक्टर 8-9 की झुग्गियों में नशीले पदार्थ बेचने वाले दंपति को तकरीबन 40 से 45 स्मैक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनकी तलाश काफी दिनों से थी. पुलिस के मुताबिक यह पति-पत्नी दिल्ली से स्मैक लाकर यहां बेचा करते थे. बरामद स्मैक की पुड़िया की कीमत तकरीबन 50 लाख रूपय बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार दंपति से पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तार सिकंदर के ऊपर तकरीबन 25 मुकदमे और उसकी पत्नी मोनिका के ऊपर 3 मुकदमे दर्ज है. पुलिस को सूचना मिली कि यह लोग काफी दिनों से शहर में स्मैक की तस्करी करते हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सेक्टर 8 से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पति और पत्नी के पास से तलाशी के दौरान 700 स्मैक की पुड़िया बरामद की है. ये दंपति पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से नशीला पदार्थ की तस्करी कर नोएडा शहर में लाकर बेचते थे.
थाना प्रभारी सेक्टर- 20 अनिल शाही ने बताया कि सिकंदर और उसकी पत्नी सेक्टर 8 और 9 की झुग्गियों में नशीला पदार्थ बेचने का काम काफी समय से कर रहे थे. इनपर लगभग 25 मुकदमे दर्ज है. पुलिस ने इससे पहले भी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं बरामद स्मैक की कीमत तकरीबन 50 लाख रूपय बताई जा रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours