खूंटी के कचहरी मैदान में बीजेपी का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और पार्टी के वरीय नेताओं ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सबसे पहले बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम उद्घाटन किया.

कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पत्थलगड़ी को लेकर राज्य और खूंटी जिले का नाम उछला जा रहा है. मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग पत्थलगड़ी के बहाने असंवैधानिक काम कर रहे हैं, उन्हें सरकार कुचल देगी. वे हर ऐसी जगह जायेंगे, जहां पर पत्थलगड़ी हो रहा है. तीखे लहजे में उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल हो तो रोक कर दिखाए.

खूंटी के अड़की इलाके से इन दिनों पत्थलगड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. पत्थलगड़ी के जरिये ग्रामीण सरकारी व्यवस्था में अपना अविश्वास जताते हुए खुद से अपने गांव और समाज के विकास की वकालत करते हैं. वैसे आदिवासी समाज में पत्थलगड़ी की परंपरा पुरानी रही है. लेकिन मौजूदा पत्थलगड़ी में सरकार और व्यवस्था से उपेक्षा को लेकर रोष झलकता है.

सीएम ने खूंटी में पत्थलगड़ी के जरिये व्यवस्था को चुनौती देने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. बता दें कि इन दिनों सीएम मिशन 2019 के मद्देनजर अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours