टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, ओपनर रोहित शर्मा को जब आप क्रीज पर बल्लेबाजी करते देखेंगे तो आपको उनके हेलमेट पर तिरंगा दिखाई देखा. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर एमएस धोनी के हेलमेट पर सिर्फ बीसीसीआई का लोगो होता है, उसमें तिरंगा नहीं होता. धोनी के हेलमेट पर तिरंगा ना होने की वजह बेहद खास है, जिसे जानकर आप धोनी के मुरीद बन जाएंगे.
दरअसल धोनी एक विकेटकीपर हैं और जब वो फील्ड पर होते हैं तो उन्हें कई बार अपना हेलमेट उतारना पड़ता है और उसे पीछे मैदान पर रखना पड़ता है. अब अगर धोनी के हेलमेट पर तिरंगा होता और उसे नीचे रखा जाता तो उसका अपमान होता. और अगर धोनी हेलमेट को बार-बार बाहर भिजवाते तो इससे समय का काफी नुकसान होता.
नियम बताते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ कोई भी सामान जमीन पर नहीं रखा जा सकता. इसी के लिए चलते धोनी ने यह फैसला लिया है.
एम एस धोनी को तिरंगे से कितना प्यार है ये हर कोई जानता है. धोनी के अंदर देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है. यही वजह है कि वो इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर हैं. एम एस धोनी ने कई बार कहा है कि अगर वो क्रिकेटर नहीं होते तो आर्मी में जाते. धोनी खाली वक्त पर देश के जवानों के साथ समय बिताते हैं और उन्हीं की तरह ट्रेनिंग भी करते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours