झारखंड के जमशेदपुर जिले में सोनारी एयरपोर्ट पर सोमवार शाम एक चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान अलकेमिस्ट एविएशन का था, जिसमें लैंडिंग के दौरान विमान के अगले टायर में ब्लास्ट हो गया. विमान रन वे में कुछ दूर तक रगड़ खाते हुए रुका.
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त विमान में पायलट और को पायलट सवार थे. रन वे पर हादसा होते ही जोरदार धमाका हुआ. जिससे एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई. दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट पर तैनात एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुए. इस दुर्घटना में किसी किसी को कोई चोट नहीं आई.
पायलट और को-पायलट विमान में विस्फोट होने से पहले ही आसानी से बाहर निकल आए. अलकेमिस्ट एविशेन के सीईओ मृणाल पाल के मुताबिक लैंडिंग के वक्त टायर फट गया था. यह सामान्य तौर पर होता है.
उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी को किसी तरह की चोट किसी को नहीं आई. उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोलकता से डीजीसीए की टीम जमशेदपुर शहर पहुंचेगी. पूरे मामले कि जांच कि जाएगी. फिलहाल इस अलकेमिस्ट एविएशन ट्रेनिंग के लिए लाइसेंस नहीं मिला है.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours