सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा जिले में खुले शौच से मुक्ति हेतु कई प्रयास चल रहे है, पर इस दावों की हकीकत संतोषजनक नहीं है. हालात ये हैं कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित विभिन्न सरकारी स्कूलों में अब तक शौचालय या यूरिनल की पुख्ता व्यवस्था नहीं है. कई स्कूलों में शौचालय तो हैं लेकिन शौचालयों में पानी पर्याप्त नहीं हैं. शौचालय न होने पर छात्राओं को खुले शौच जाने के कारण शर्मसार होना पड़ता है.
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मार्ग संख्या 16 में स्थित मध्य विद्यालय कुलूपटांगा में शौचालय की स्थिति जर्जर है, जबकि मार्ग संख्या 19 पर स्थित एसएन हाई स्कूल के शौचालय में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं है. वहीं प्राथमिक विद्यालय मार्ग संख्या 7 में शौचालय बना ही नहीं है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय इच्छापुर में शौचालय तो है, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है.
स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी सरकारी स्कूलों में उत्तम शौचालय की व्यवस्था की जाए. लेकिन विद्यालयों में कहीं शौचालय तो कहीं शौचालयों में पानी नहीं है.
स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से ये मांग की है कि आदित्यपुर स्थित स्कूलों में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था बेहतर की जाए, ताकि बच्चों को इसका लाभ मिले और स्वच्छता रैंकिंग में भी नगर निगम की स्थिति बेहतर हो सके.
इस मुद्दे पर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि शिक्षा विभाग को ही सरकारी विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था करनी है, हालांकि उनके संज्ञान में बात आने के बाद वे विभाग से इस समस्या को लेकर निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करेंगे.
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मार्ग संख्या 16 में स्थित मध्य विद्यालय कुलूपटांगा में शौचालय की स्थिति जर्जर है, जबकि मार्ग संख्या 19 पर स्थित एसएन हाई स्कूल के शौचालय में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं है. वहीं प्राथमिक विद्यालय मार्ग संख्या 7 में शौचालय बना ही नहीं है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय इच्छापुर में शौचालय तो है, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है.
स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी सरकारी स्कूलों में उत्तम शौचालय की व्यवस्था की जाए. लेकिन विद्यालयों में कहीं शौचालय तो कहीं शौचालयों में पानी नहीं है.
स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से ये मांग की है कि आदित्यपुर स्थित स्कूलों में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था बेहतर की जाए, ताकि बच्चों को इसका लाभ मिले और स्वच्छता रैंकिंग में भी नगर निगम की स्थिति बेहतर हो सके.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours