गरीब महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध करवाने की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की गई थी, मगर झारखंड के गोड्डा जिले में हांफती नजर आ रही है. गोड्डा जिले में कुल नौ प्रखंड हैं, जहां सभी प्रखंडों को मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रसोई गैस का वितरण का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में रखा गया है. मगर लक्ष्य के अनुरूप अभी तक महज 32 हजार रसोई गैस का वितरण ही हो पाया है. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर माननीयों के हाथों कैंप लगाकर वितरण भी करवाया जाता रहा है, मगर इसके बावजूद गोड्डा में ये योजना लक्ष्य से काफी दूर नजर आ रही है.
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बार-बार सूचना देकर प्रशासन द्वारा माननीयों के कैंप में बुलाया जाता है. इन कैंप में भी केवल कुछ ही लोगों को माननीयों द्वारा सिलेंडर वितरित किया जाता है, बाकि सभी को बेरंग लौटा दिया जाता है.
इतना ही नहीं गैस वितरक भी इस योजना को इतनी तर्जी नहीं देते हैं. लाभुकों को बरगलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है. गैस वितरकों द्वारा लाभुकों को ये समझाया जाता है कि योजना के तहत गैस सिलेंडर मिलने में देरी लगेगी और पैसा देकर जल्दी कनेक्शन मिल जाएगा.
जिले में उज्ज्वला योजना के तहत जो गैस दिए जाने हैं. उसमें प्रखंड वार नजर डालते हैं. मेहरमा प्रखंड में 18193 का लक्ष्य है, महज 4732 ही वितरित हुए हैं. उसी प्रकार ठाकुर गंगटी और बोआरीजोर में 30410 में 3898, महगामा में 20797 में 12168, पथरगामा औक बसंतराय में 24466 में 3240, गोड्डा सदर प्रखंड में 12304 में 1662, सुन्दर पहाड़ी में 20401 में 7860 और पोडैया हाट में 23318 में महज 3007 लाभुकों के बीच रसोई गैस का वितरण ही हो सका है.
इस बाबत जब हमने जिला के पूर्ति पदाधिकारी से लक्ष्य से पिछड़ने और वितरकों की करतूत बताई, तो उन्होंने कहा कि वितरण की दिशा में कैंप लगवाकर तेजी लाई जा रही है, मगर वितरकों की करतूत से साफ इन्कार कर दिया है.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours