दुमका के आउटडोर स्टेडियम में भाजपा का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन में सीएम रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, संगठन महामंत्री धर्मपाल, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, लुईस मरांडी, राज पालीवार, रणधीर सिंह, विधायक अशोक भगत, अनंत ओझा, नारायण दास शरीक हुए.
सम्मेलन का उद्देश्य मिशन 2019 को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना था. संताल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं. सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार भारत की आत्मा गांव में बसती है, उसी तरह भाजपा की आत्मा कार्यकर्ताओं में बसती है.
सीएम ने केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को कार्यकर्ताओं के सामने रखा तथा उन योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में संताल परगना के सभी 18 विधानसभा तथा 3 तीन लोक सभा सीट पर पार्टी के विजय के संकल्प के साथ कार्यकर्ता गांव जाएं.
सीएम ने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक गांव के विकास के लिए रुपया भेजती है. किसी को लूट की छूट नहीं है. गलत करने वालों को जेल भेजा जा रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours