भाजपा के प्रदेश लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के आरोप का करारा जवाब देते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म करने का कोई विचार नहीं कर रही है. इसके विपरीत भाजपा आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों के हितों को कैसे और मजबूती प्रदान किया जाए, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है. भाजपा हर हाल में पिछड़े और दबे कुचलों का विकास चाहती है.

चाईबासा समाहरणालय सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने अजय कुमार के बयान को आदिवासियों, दलितों और पिछडों को गुमराह करने वाला बयान बताया. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे लोकसभा सांसद और आदिवासी होने के नाते दावा करते हुए कह रहे हैं कि भाजपा आरक्षण खत्म करने का विचार कर ही नहीं सकती. देश में आरक्षण पूर्ववत की तरह बरकरार रहेगी. भाजपा जनता के प्रति जवाबदेह पार्टी है और आरक्षण का लाभ उठाने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति भाजपा वचनबद्ध है.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने रविवार को चाईबासा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर राज्यसभा में बहुमत मिलते ही आरक्षण खत्म कर दिए जाने की बात कही थी. अजय कुमार के उसी बयान का आज सोमवार को लक्ष्मण गिलुवा ने खंडन कर दिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours