झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जमशेदपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के बागुनहातु में बन रहे सैनेटरी पैड सेंटर का निरीक्षण किया. महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री ने एलान किया कि स्वयं सहायता समूह और महिला समूह . उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग सारे पैड को खरीदेगी. इसके लिए स्वयं सहायता समूह को बाजार खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तैयार किए गए सारे पैड झारखंड सरकार खरीद लिया करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष 25 करोड़ का पैड राज्य सरकार खरीदा करती है. लेकिन अब सरकार का स्वास्थ्य विभाग इन पैडों को स्वयं सहायता समूह और महिला समूह से सीधे खरीदेगा. इस तरह के प्रयास किए जाने से महिलाएं भी स्वावलंबी बन सकेंगी. महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा हो पाएंगी.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश में कोई भी गरीब न रहे और सभी के पास रोजगार होना चाहिए. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को साकार करते हुए राज्य की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर राज्य सरकार वचनबद्ध है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours