आज सुबह-सुबह सलमान खान के ट्विटर पर मनोरंजन जगत को एक ऐसी खबर मिली, जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था. सलमान ने ट्वीट कर लिखा था- मुझे लड़की मिल गई. इसे लेकर न सिर्फ सलमान खान की शादी के कयास लगने शुरू हो गए, बल्कि यूलिया वंतूर से लेकर शिल्पा शिंदे तक उनकी संभावित लाइफ पार्टनर के नाम भी सामने आने लगे. हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सलमान की किसी फिल्म की प्लानिंग भी बताया था. अब इस सबसे परदा उठ चुका है. खुद सलमान ने दूसरा ट्वीट कर उस लड़की की फोटो शेयर की है, जो उन्हें मिली है.

इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि आया शर्मा की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई है. इस ट्वीट में सलमान ने अपने अंदाज में मजाक करते हुए लिखा है Nothing to worry na.. @aaysharma ki film #Loveratri ke liye ladki mil gayi Warina, Toh dont worry na be happy na ..
Nothing to worry na @aaysharma ki film #Loveratri ke liye ladki mil gayi Warina, Toh dont worry na be happy na pic.twitter.com/uetTpUKRdi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 6, 2018

बता दें कि पिछले काफी समय सलमान और यूलिया वंतूर के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं.  लेकिन यूलिया वंतूर ने एक इंटरव्य ूके दौरान इससे इनकार किया था. यही नहीं, बिग बॉस सीजन-11 को होस्ट करने के दौरान भी कई बार सलमान के सामने शादी का सवाल आया, और हर बार उन्होंने इसका जवाब टाल दिया था.

इससे पहले दिए गए इंटरव्यूज में उन्हें ये कहते भी सुना गया कि वो अब शादी करना ही नहीं चाहते हैं. लेकिन जब खुद  सलमान ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया, तो एकबारगी उनके फैंस को भी लगा, जैसे सलमान  सच में शादी करने वाले हैं.

बता दें कि जिस लड़की की सलमान खान ने तस्वीर शेयर की है, उसका नाम वरीना है.  वो फिल्म लवरात्रि की हीरोइन होंगी और आयुष शर्मा के अपोजिट काम करेंगी. लवरात्रि से सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष को लॉन्च कर रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours