प्रेस विज्ञप्ति
राँची दिनांक 04 फरवरी 2019
********
सीसीआर यातायात पुलिस मुख्यालय, कचहरी चैक में यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री रंजीत लकड़ा, प्रबंधक सड़क सुरक्षा विजय कुमार, सहायक वसीम अकरम, अभय कुमार, यातयात गस्ती दल के जवानों तथा अन्य कर्मियों की उपस्थिति में उपाधीक्षक यातायात के द्वारा बैलून उड़ाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुरूआत किया गया।
इसके साथ ही श्री अभय कुमार तथा वसीम अकरम, सहायक सड़क सुरक्षा के द्वारा जिला स्कूल, फिरायालाल चैक तथा डीएभी गांधीनगर रांची में स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बच्चों को जागरूक किया गया साथ ही दिनोदिन हो रहे सड़क हादसों से बचने के उपाय के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही जिला सड़क सुरक्षा पीआईयू, रांची यातयात पुलिस विभाग, के द्वारा शहरों के मुख्य चैक चैराहों पर पोस्टर/बैनर, होर्डिंग्स लगाये गये। शहर में एटीआई मोड़, मोरहाबादी मैदान तथा संजय गांधी काॅलेज के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम तथा सावधानियों से संबंधित जानकारी दी गयी।
जिला में चल रहे संस्था Riseup का सड़क सुरक्षा थीम पर आधारित स्कूल कार्टून प्ले स्कूल में भी स्कूली बच्चों में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बच्चों को जागरूक किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours