आईटी के क्षेत्र में झारखंड पूरे देश में अपनी पहचान रखता है. इस दिशा में झारखंड और आगे कदम बढ़ाने के लिए अग्रसर है. ग्रामीण क्षेत्र और स्कूली बच्चों को डिजिटल लिटरेट बनाने के लिए प्रयास जारी है. इसमें आईटी सेक्टर की कई कंपनियां काम कर रही हैं. इसके अलावा सरकार की सेवाओं को ऑनलाइन करने में सीएससी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है.

रांची के धुर्वा में सरकार की ओर से आईटी कानक्लेव का आयोजन किया गया. इसमें कई निजी कंपनियां भी शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में 30 रुरल बीपीओ का शुभारंभ किया गया. इसके अलावा यह जानकारी दी गई कि निजी क्षेत्र में 5 हजार रोजगार दिए गए हैं. सीएम रघुवर दास ने कई युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए. साथ ही स्टार्ट अप का लाभ उठाने वालों को सम्मानित भी किया गया. सीएम रघुवर दास ने कहा कि देश और राज्य को समय के अनुरुप तकनीक से लैस होकर आगे बढ़ना होगा.

इस कार्यक्रम में फेसबुक पर सीएससी के दस हजार पेज लांच किए गए. आईटी क्षेत्र के कई अधिकारियों ने सरकार की नीति और कामकाज की सराहना की. आने वाले समय में आईटी के क्षेत्र में निजी कंपनियां और भी रोजगार सृजन पर ध्यान देंगी. सीएम रघुवर दास ने इस मौके पर घोषणा की है कि प्रज्ञा केंद्रों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य मशविरा और दवाइयां मिलेंगी.


इस कार्यक्रम में रुरल बीपीओ के क्षेत्र में झारखंड के देश में पहले स्थान पर होने की घोषणा की गई. यह बताया गया कि देश के 31 में से 16 बीपीओ झारखंड में हैं. सीएस राजबाला वर्मा ने कहा कि डिजिटल साक्षरता काफी महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम में विकास आयुक्त अमित खरे, सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, आईटी सचिव सुरेंद्र सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours