सुंदरपहाड़ी I राजमहल लोकसभा क्षेत्र के गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के मदनी पहाड़ पर रविवार को फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के साथ मेला आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष-सह-सांसद विजय हांसदा को ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सांसद श्री हांसदा ने कहा कि पहाड़ पर आयोजित मेला से प्राचीन संस्कृति जीवित है। मेला आपसी सदभाव और भाईचारे को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर रही है राज्य को विकास नही विनाश के कगार पर ले गया है अब हमलोगों को सचेत रहने की जरूरत है। झामुमो जल, जंगल, जमीन की पार्टी है झामुमो सुप्रीमो वीर शिबू सोरेन जी ने बड़ी मेहनत से झारखंड राज्य को अलग किया और लगभग 14 महीने की विकास पुरुष हेमंत सोरेन जी की सरकर चली इसमें झारखंड की जनता खुशहाल था। सांसद श्री हांसदा ने कहा अब ज्यादा वक्त नही है श्री हेमंत सोरेन जी की सरकर बनने में तब राज्य खुशहाल नजर आएंगे। आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की इस बस्ती में आयोजित मेला का लोगों ने जमकर आनंद लिया। मेला में दासाय दोन, लागड़े ऐनेच नाच, लावड़िया नाच सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours