केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी के किसी भी नेता के साथ बहस करें तो लोगों को उनकी ‘‘वास्तविक क्षमता’’ का पता चल जाएगा.
ईरानी से कोलकाता में एक सेशन के दौरान पूछा गया था कि क्या गांधी के पक्ष में जनता की बढ़ती राय बीजेपी के लिए चिंता की बात है. उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि व्यक्ति की वास्तविक क्षमता का लोगों को तब पता चलेगा जब वह किसी बहस के मंच पर पहुंचता है. राहुल गांधी को एक मंच पर आना चाहिए. देश के किसी भी हिस्से में (बहस के लिए) किसी भी मंच पर बीजेपी से किसी भी व्यक्ति को चुन ले. फिर देखते है कि राहुल में कितनी क्षमता है.’’
ईरानी ने कहा कि वह खुद गांधी के साथ बहस की इच्छुक थी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनसे (राहुल) बहस करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वह तैयार नहीं होंगे.’’



Post A Comment:
0 comments so far,add yours