आंख मारने वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रिया प्रकाश का दूसरा वीडियो भी वायरल हो गया है. दूसरे वीडियो में वह अंखियों से गोली मारती नहीं बल्कि फ्लाइंग किस पास करती नजर आ रही हैं. लेकिन अंदाज ऐसा है कि कोई भी दीवाना हो जाए. मंगलवार को रिलीज हुआ यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है, दो घंटे में फेसबुक, ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसे 50 लाख से ज्यादा बार देखे जाने की संभावना है.

पहला वीडियो वायरल होने के बाद 'नेशनल क्रश' घोषित हो चुकीं प्रिया की फैन फॉलोइंग रातों रात बढ़ गई है. खास बात ये है कि इन वीडियोज की टाइमिंग भी काफी सटीक है. 'वैलेंटाइन वीक' के इर्द-गिर्द इंटरनेट पर आए इन वीडियोज ने खूब तहलका मचाया है. खुद फिल्म मेकर्स को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी ये स्ट्रैटेजी इतना कमाल करने वाली है.

18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं. जिस वायरल वीडियो में वो अपने खूबसूरत एक्सप्रेशन्स का जलवा बिखेरती दिख रही हैं वो एक मलयाली गाना 'मानिका मलयारा पूवी' है. ये गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘ओरू अदार लव' का है और इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस वीडियो के यूट्यूब पर रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही इसके व्यूज़ 45 लाख तक पहुंच गए हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं. अब ये दूसरी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

'ओरू अदार लव' से प्रिया फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. ये फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज़ होने जा रही है. ये उनकी पहली फिल्म होगी लेकिन इससे पहले वो फैशन की दुनिया में भी कमाल दिखा चुकी हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours