लिट्टीपाड़ा प्रखंड़ कार्यालय परिसर में आरसेटी पाकुड़ तथा  जेएसलपीएस पाकुड़ द्वारा मुकरी पहाड़ के सखी मंडल के 30 दीदियों का महिला दर्जी के प्रशिक्षण का शुभारंभ उपायुक्त पाकुड़ श्री दिलीप कुमार झा  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।उन्होंने कहा कि मुकरी पहाड़ गांव का विकास करना मेरा सपना है,जिसे मैं हकीकत में बदले का कोशिश कर रहा हूँ।इस विकास के क्रम में इस गाँव की पहाड़ियां और संथाल दीदियों के कौशल विकास के लिए आरसेटी पाकुड़ के सहयोग से लिट्टीपाड़ा में ही महिला दर्जी का प्रशिक्षण की व्यवस्था किए।प्रशिक्षण के बाद इन्हीं दीदियों के द्वारा स्कूलों के बच्चों के ड्रेस बनाने का काम दिया जाएगा,जिससे गांव में रहते हुए उनका आर्थिक विकास होगा।

उन्होंने आरसेटी को ऐसे गांव में इस तरह की प्रशिक्षण देने के प्रयास को काफी सराहनीय योगदान बताये।साथ ही उन्होंने इस गांव को नशामुक्त करने का दीदियों को संकल्प दिलाया।जिला अग्रणी प्रबंधक श्री विकास कुमार ने दीदियों को बैंक से जुड़ने की बात किये।निदेशक आरसेटी श्री जीवेन कुमार दत्ता ने आरसेटी द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दिए।उन्होने कहा कि दीदियों को स्कूल ड्रेस, पेटीकोट, ब्लाउज, सलवार,नाइटी आदि विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा।प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सत्यवीर रजक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए यह काफी सौभाग्य है कि उपायुक्त महोदय द्वारा मुकरी पहाड़ जैसे अति पिछड़ी गांव को गोद लिया गया तथा इसके विकास के लिए सम्पूर्ण प्रशासन कृत्यसंकल्प है।जेएसलपीएस के जिला प्रबंधक श्री परवीन मिश्रा द्वारा मुक़री पहाड़ में ही दीदीयों द्वारा साप्ताहिक हटिया लगाने की बात की गई, ताकि उनको गांव में ही रोजगार मिल सके।आरसेटी के वरिष्ठ संकाय श्री अमित कुमार बर्द्धन द्वारा आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दिए।

उन्होंने दीदीयों को अपनी झिझक को समाप्त कर आगे बढ़ने पर जोर दिए।जेएसलपीएस के जिला प्रबंधक स्किल श्री शिव कुमार रमन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण जिले के अन्य प्रखंड़ में भी आयोजित किया जाएगा।जेएसलपीएस के सखी मंडल के दीदीयों ने उपायुक्त महोदय को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हमारे गाँव को गोद लेकर हमे अंधेरे से बाहर लाने का प्रयास किया।हम जेएसलपीएस परिवार  को भी धन्यवाद देते है कि जिन्होंने दिन रात मेहनत कर हमें इस प्रशिक्षण तक पहुँचाया हैं।इस मौके पर वीपीएम श्री सुनील मुर्मू ने सभी दीदियों को कोई परेशानी ना हो ,तथा बेहतर तरीके से प्रशिक्षण मिल सके, इस पर सहयोग करने की बात किये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours