गिरिडीह I झारखंड के गिरिडीह में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुनील मांझी सहित 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
राज्य पुलिस के प्रवक्ता और एडीजी आरके मल्लिक ने कहा कि सुरक्षा बलों के लिए ये बड़ी कामयाबी है. उन्होंने बताया कि ये संयुक्त अभियान गिरिडीह के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में कोबरा की दो टीमें, जगुआर की टीमे, सीआरपीएफ की टीम और जिला पुलिस की टीम ने नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
आरके मल्लिक ने बताया कि झारखंड-बिहार रीजनल कमेटी के 25 लाख का इनामी नक्सली सुनील मांझी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है. इसके अतिरिक्त दो सब जोनल कमांडर को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें से एक का नाम चार्लिस उर्फ शेखर है. अभी इनकी जांच चल रही है.
नक्सलियों के पास से एकेएम राइफल, इनसास राइफल, एसएलआर राइफल, 303 राइफल सहित 12 राइफल मिली हैं. इसके साथ ही नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद और कारतून भी प्राप्त हुआ है.
नक्सलियों के पास से पुलिस को कई आधार कार्ड, नक्सली वर्दी, दवा, बर्तन, नक्सल साहित्य और खाने की सामग्री इत्यादी प्राप्त हुआ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours