पूर्वी सिंहभूम जिले में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए पहले साइबर थाने की शुरूआत की गई है.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के पुराने भवन में साइबर थाना बनाया गया है. एसएसपी अनुप बिरथरे ने इसका उद्घाटन किया.

राज्य सरकार ने 2 माह पूर्व राज्य के जिलों में साइबर थाना खोलने निर्देश दिया था. जमशेदपुर को भी इसके लिए चयनित किया गया था.  गुरुवार को जिले के एसएसपी अनुप बिरथरे व सिटी एसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से थाने का उद्घाटन किया.  बिष्टुपुर थाने के पुराने भवन को इसके लिए चयनित किया गया और फिलहाल इसी थाने के प्रभारी को साइबर थाने के प्रभारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

एसएसपी ने कहा कि थाने में इंस्पेक्टर रैंक के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. मुख्य रूप से साइबर थाने में साइबर क्राइम से जुड़े मामले निष्पादित किए जाएंगे. किसी भी तरह के साइबर क्राइम में यह थाना जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगा. जिले में हो रहे साइबर क्राइम को रोकने में भी कारगर साबित होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours