बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी इन दिनों बेहद गुस्से में हैं. उनकी नाराजगी की वजह सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग है. ट्रोल करने वाले इन पुरुषों को मंदिरा ने डरपोक करार दिया है. ये सबकुछ हुआ टीवी पर आने वाले एक शो के दौरान, जहां मंदिरा हाल ही में पहुंची थी. मंदिरा ने ये यहां ट्रोलर्स के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली.
मंदिरा ने शो पर कहा - 'कई मामलों में लोगों ने मुझे जज किया गया. हालांकि तब बात आमने सामने की थी, तो मैंने उन्हें उसी समय जवाब दे दिया. लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से चीजें बदल गई हैं. बीते दिनों मुझे अहसास हुआ कि आदमी डरपोक होते हैं. जहां कुछ महिलाएं मुझे अपनी प्रेरणा समझती है तो कुछ बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हैं.'
मंदिरा ने कहा, 'सोशल मीडिया पर जब लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो मैं अक्सर नजरअंदाज कर देती हूं. खासतौर पर उस भाषा को जिसे वह इस्तेमाल करते हैं. उनकी भाषा इतना बता देती है कि परवरिश किस माहौल में हुई है. उनकी सोच यह दर्शाती है कि महिलाओं को चार दीवार के अंदर ही रहना चाहिए.'
बता दें कि मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर हमेशा ही लोगों के निशाने पर रहती हैं. इसकी वजह है उनकी बोल्ड और बिकनी फाेटोज. वे ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इसकी वजह से कई बार उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours