हापुड़ I यूपी के हापुड़ जिले में गेटमैन की लापरवाही से शनिवार सुबह एक ट्रक ने डेमू ट्रेन को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है. यह दुर्घटना कोतवाली पिलखुवा के मोदीनगर फाटक की है. ट्रेन मुरादाबाद से गाजियाबाद के लिए जा रही थी. बताया जा रहा है कि ट्रेन गुजरने के दौरान गेटमैन से फाटक बंद नहीं किया था. जिसके बाद ट्रक की ट्रेन से टक्कर हो गई.
इस घटना में ट्रेन में तैनात दूसरे ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंच गए है. इस घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए है.
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक राहत बचाव कार्य जारी है. फिलहाल ट्रक को क्लीयर किया जा रहा है. रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस ने लापरवाही के आरोप में गेटमैन और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours