धनबाद नगर निगम ने शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाबूडीह में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. इसमें नगर आयुक्त और बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम शामिल हुए. कार्यक्रम में निगम के 55 वार्डो से बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुईं.

धनबाद नगर निगम ने स्वयं सहायता समूह वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत अबतक 8 हजार महिलाओं को एसएचजी ग्रुप से जोड़ा है. इन्हें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निगम प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार उपलब्ध कराने जा रही है. इसके लिए करीब 60 एसएचजी महिला समूहों को मेयर शेखर अग्रवाल द्वारा दस -दस हजार की राशि वितरित की गयी.

यहां से कुछ महिलाओं को सेनेट्री नैपकिन बनाने की ट्रेनिंग देने के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. मेयर शेखर अग्रवाल ने बताया कि धनबाद में निगम द्वारा एसएचजी की महिलाओं को स्वरोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरेलू समान बनाने से लेकर लघु कुटीर उद्योग के प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours