झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतरने से चुनाव दिलचस्प हो गया है. इस चुनाव में भाजपा ने दो प्रत्याशी उतारे हैं. क्या 2016 का इतिहास दोहराया जा सकेगा, यह बड़ा सवाल है, जिसका जवाब 23 मार्च को मिल सकेगा.
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. नामांकन का समय समाप्त हो गया. नामांकन के अतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा भरा. भाजपा के दो प्रत्याशियों ने सीएम रघुवर दास और अन्य पार्टी नेताओं और विघायकों की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया.
भाजपा के पहले प्रत्याशी समीर उरांव ने कहा कि उनकी पार्टी में ही ऐसा संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर मिला है. दूसरे प्रत्याशी प्रदीप सोंथालिया ने कहा कि वे अपने जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. बीजेपी को आंकड़ें जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती.
नामंकन से पहले भाजपा के प्रत्याशी,विधायक और पार्टी नेता धुर्वा स्थित सीएम आवास पहुंचे, जहां पूरी रणनीति बनी. इसके बाद सभी विधानसभा पहुंचे. भाजपा के दूसरे प्रत्याशी प्रदीप सोंथालिया
का नाम अंतिम समय में जुड़ा. वैसे ये भाजपा के प्रोफाइल वाले कार्यकर्ता नहीं रहे हैं. इन्हें पार्टी ने दूसरा प्रत्याशी बनाया है.
राज्यसभा चुनाव के लिए 23 मार्च को मतदान होना है. भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के पास 47 वोट हैं. 43 भाजपा के विधायक, 4 आजसू के. निर्दलीय विधायक भानु प्रताप शाही और गीता कोड़ा भी नामांकन के वक्त मौजूद थे. समीर उरांव की जीत के लिए आवश्यक 27 का आंकड़ा पूरा है . इसके बाद 22 बच रहा है. पांच का इंतजाम अगर भाजपा ने कर लिया, तो फिर उसके दूसरे प्रत्याशी प्रदीप सोंथालिया जीत पाएंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours