नीरज कुमार मिश्रा
राजमहल नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री राकेश हलदर जी आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत बात की गई ।
बातों ही बातों में उन्होंने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से महानगर में जॉब करता आ रहा हूँ । जॉब करने के दरम्यान ही अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को दूर करना , उन्हें रोजगार दिलाना , हरेक सुख दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं । परिणाम ये हुआ कि जब भी राजमहल आना होता था तो उन मजदूरों के परिवार से मुझे भरपूर प्यार मिलता था । बहुत से परिवार तो अब ऐसे है जैसे उनसे पारिवारिक रिश्ता सा हो गया है । 
जब कभी राजमहल आना होता था तो यहां की शिक्षा , स्वास्थ्य ,सफाई , बिजली आदि की समस्या देखकर और गरीबो , मजदूरों एवं आम जनता के परेशानियों को देखकर दिल मे एक टिस सी उठती थी और मन मे एक खयाल भी आता था कि इनकी किसी भी तरह से मदद की जाए , पर जॉब की वजह से महानगर की ओर रुख करना पड़ता था । 
जॉब के दरम्यान ही राजमहल के मजदूर भाइयों ने नगर पंचायत चुनाव में खड़े होने की बात कही पर मैने इसे सिरे से खारिज कर दिया । 
पुनः राजमहल आने के बाद समाज एवं राजमहल की जनता ने मुझे चुनाव में खड़े होने को कहा और उन्होंने कहा कि शिक्षा , स्वास्थ्य , सफाई , बिजली एवं अन्य समस्याओं से आप ही मुझे निजात दिला सकते हैं । उन समाज के लोगो एवं जनता के आग्रह को मैं ठुकरा नही पाया और चुनाव लड़ने का मन बनाया है । 
जब उनसे पूछा गया कि समाज के लोग आपको क्यों वोट दे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि समाज के लोगो के निवेदन पर ही मैं चुनाव में खड़ा हो रहा हूँ और जनता मेरे पूर्व के सेवा कार्य को देखकर ही मुझे मुझे चुनाव में उतरने को कह रही है । इसलिए मैं आशस्वस्त हूँ कि जीत मेरी ही होगी । मैं हमेशा जनता जनार्दन के सेवा में तत्पर रहूँ
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours