बोकारो में रामनवमी जुलूस के रुट को लेकर जिला प्रशासन और पूजा कमिटि के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए डीसी और एसपी को मौके पर आना पडा़. विधायक विरंची नारायण व पूजा कमिटी के साथ वार्ता के बाद आखिरकार प्रशासन को कमिटी की बात माननी पड़ी. जूलूस पुराने रुट से ही निकाला गया. इस दौरान उपस्थित बच्चे समेत अन्य बड़ी संख्या में जमे लोग जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे.
रेलवे गेट से डीसी, एसपी और विधायक के नेतृत्व में पुराने रुट से निकाले गए जुलूस रुट में रेलवे फाटक के पास आकर परिवर्तन किया गया. पूजा कमेटी के लोग पुलिस की निगरानी में शिवनडीह होते हुए रितुडीह पहुंचे. जहां पहले से मौजूद विभिन्न अखाड़ों के लोगों का मिलान हुआ. रामनवमी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
असमाजिक तत्वो से निपटने को लेकर ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही थी. जिले के अन्य क्षेत्रो में भी शांतिपूर्व झांकी सुरक्षा के बीच निकाली जा रही थी. विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपनी-अपनी झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. विधायक विरंची नारायण ने रामनवमी के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने की बात कही.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours