झारखंड में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के परिणाम का इफेक्ट नगर निकाय चुनाव पर देखने को मिल रहा है. कांग्रेस जहां राज्यसभा सीट जीतने के बाद फिलगुड पोजिशन में है, वहीं भाजपा कांग्रेस के फिलगुड को पचा नहीं पा रही है. शायद इसी वजह है कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने कांग्रेस को विकलांग बताते हुए कहा कि कांग्रेस बैसाखी लेकर चलने वाली पार्टी है. राज्य में पहली बार निकाय चुनाव दलीय आधार पर हो रहे हैं, इसीलिए राजनैतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है.

राज्यसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस शहरी क्षेत्र में भाजपा के बढ़े जनाधार में सेंधमारी करने की योजना बना रही है. इसके लिए रांची स्थित कांग्रेस भवन में वार रूम बनाया गया हैं. जहां से हर क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं.

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी आकलन करने के लिए एक टीम बनाई है. कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कांग्रेस के जनाधार कितना है इसका पता निकाय चुनाव के परिणाम आने पर पता चल जाएगा.

इधर भाजपा कांग्रेस को चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानते हुए निकाय चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि बैसाखी के सहारे चलने वाली कांग्रेस फिलगुड में न रहे.



राज्य के 34 नगर निकाय क्षेत्रों में हो रहे इस चुनाव में अधिकतर नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर और नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पदों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है. ऐसे में इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours