एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का अंदाज हमेशा से ही सबसे जुदा रहा है. इसीलिए पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बाद भी वो फिल्मों से जुड़े रहने की इच्छा कई बार जता चुके हैं. हाल ही में शत्रुघ्न को लंदन के एक पुरस्कार समारोह में 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया गया. इस अवॉर्ड शो में शत्रुघ्न ने कहा कि वो पर्दे पर आने वाली प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहते हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा पार्टी से सांसद जरूर हैं, पर अक्सर वो प्रधानमंत्री मोदी पर चुटीली टिप्पणी करने से गुरेज नहीं रखते हैं. लेकिन लंदन में आयोजित इस अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के असली हीरो हैं. वो ऊर्जा से भरे हुए हैं, इसलिए शत्रुघ्न सिन्हा उनका किरदार पर्दे पर उतारना चाहते हैं.

खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द ही फ्लोर पर होगी. फिलहाल इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसका निर्माण शीतल तलवार करेंगी. शत्रुघ्न सिन्हा ने लंदन से अपनी कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं. इस तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी स्पीच की कुछ पंक्तियां भी लिखीं.
वैसे कुछ ही दिनों पहले उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए कुछ चुटकुले भी ट्विटर पर शेयर किए थे. अब इसके बाद बॉलीवुड के इस 'छेनू' की मोदी बनने की चाह कितनी पूरी होती है, ये तो समय ही बता पाएगा. 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours