भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने एफआईआर दर्ज कराई है. इस एफआईआर में शमी की मां, बहन, भाई और भाभी का नाम भी शामिल है. शमी पर हत्या के प्रयास और शमी के भाई पर बलात्कार (376) का केस दाखिल कराया गया है. शमी की पत्नी का कहना है कि उन्हें जबरन अपने पति के भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था.

हसीन जहां की लिखित शिकायत के अनुसार शमी और उनके परिवार पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 498A (क्रुएलिटी), 323 (गंभीर चोट), 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक संत्रास), 328 (जहर खुरानी), 34 (कॉमन इंटेंशन) जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं.

गौरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी के फेसबुक चैट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जिसके बाद क्रिकेटर शमी का ने एक भावुक पोस्ट लिखी थी. उनका कहना था कि कोई उनके परिवार को तोड़ना चाह रहा है.


क्या है पूरा मामला

शमी की पत्नी हसीन जहां ने  बताया कि शमी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं और इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे.

बातचीत करते हुए हसीन जहां ने कहा है कि शमी के घरवाले उन्हें जहर दे कर मारने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया, "उत्तर प्रदेश में अपने घर ले जाकर शमी और उसके परिवार वाले मेरे साथ धक्का-मुक्की करते थे. खाने में बहुत सारी चीज़ें मिला कर देते थे. मैं दो-तीन दिन तक बेड से उठ नहीं पाती थी. शमी अपने बड़े भाई से कहता था कि मुझे वो मार कर जंगल में फेंक दे.''




हसीन जहां का कहना है कि शमी शादी के बाद से ही बदल गया. उन्होंने बताया, "शादी के बाद से ही वो परेशान करने लगा था. मुझे छुपा कर रखता था. मीडिया से बातचीत करने से मना करता था.''
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours