आग जैसे संवेदनशील मामले में थोड़ी सी लापारवाही कितने बड़े हादसे का कारण बन सकता है, इसकी बानगी आज बिरसा चौक पर देखने को मिली. यहां फ्रीज में लगी छोटी सी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया.
बिरसा चौक के पास तिवारी मार्केट में लगी भीषण आग एक छोटी सी लापारवाही का नतीजा है. तिवारी मार्केट में चल रहे माखन भोग मिठाई दुकान में अहले सुबह फ्रीज में आग लग गई. लेकिन होटल में आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं होने के कारण यह आग पूरे मार्केट में फैल गई और अपनी चपेट में मार्केट के लगभग डेढ़ दर्जन दुकानों को ले लिया. आग के कारण जहां होटल पूरी तरह खाक हो गया वहीं एक गैस सिलिंडर के फटने से आग ने और भयावह रूप ले लिया. वहां मौजूद छह मोटरसाईकिल, एक स्कूटर जलकर पूरी तरह खाक हो गया.
फायर सर्विस के अधिकारियों की माने तो कल शाम ही निरीक्षण के दौरान होटल वाले और बिल्डिंग के लोगों को आग से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया था. बावजूद इसके लोगों ने सबक नहीं ली और यह हादसा हो गया. आग से करीब पचास लाख रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है. ये नुकसान और बढ़ सकता था अगर समय पर अग्निशमन दल नहीं पहुंचता. इतना ही नहीं दस लोगों की जान भी जा सकती थी. दरअसल होटलकर्मी रात वहीं गुजार रहे थे. आग फैलते ही किसी तरह ये होटलकर्मी वहां से बच कर निकले.
छोटी से लापारवाही से फैली बड़ी आग ने एक सबक दिया है कि आग के मामले में कोई लापारवाही ना करें. आग न सिर्फ बड़े नुकसान का कारण बन सकता है बल्कि इससे जान भी जा सकती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours