राज्य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए नामांकन का समय चालू है. रांची नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर गहन मंथन चल रहा है. अच्छा प्रत्याशी हो, पार्टी को इसकी तलाश है.

प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव को लेकर प्रक्रिया जारी है. राज्य के 34 नगर निकायों में चुनाव होना हैं. पहली बार ऊपरी दो पद दलीय आधार पर हो रहे हैं, इसको लेकर सभी दल रेस हैं. रांची नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर आमलोगों मे जिज्ञासा है. फिलहाल, मेयर पद पर भाजपा की ही आशा लकड़ा हैं. डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के संजीव विजयवर्गीय हैं.

दोनों के बीच निगम के कामकाज को लेकर कई बार विवाद होता रहा है, इससे पार्टी की भी छवि धूमिल होती रही. पार्टी के लोगों ने कई बार समझाया बुझाया, लेकिन विवाद सरेआम होता रहा. मेयर पद के लिए सबसे प्रमुख दावेदार एक बार फिर आशा लकड़ा हैं, आशा लकड़ा पार्टी की एक अच्छी छवि रही है. इसलिए कयास यह लगाया जा रहा है कि आशा लकड़ा को ही मेयर पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा. डिप्टी मेयर पद संजीव विजयवर्गीय भी इस बार दावेदार हैं. इन्हें संघ का समर्थन है, ये भी दावेदार हैं. लेकिन पार्टी के प्रमुख नेता पिछले दिनों के इनके बीच के विवाद को भुला नहीं पाए हैं ।

आशा लकड़ा को लेकर पार्टी में अंदरखाने कई तरह की चर्चा है, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इनके संबंध और कार्यप्रणाली पर गौर किया जा रहा है. आशा लकड़ा ने कहा कि वे नियमानुकूल काम करती रही हैं.



डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं, लेकिन कई विवाद भी इनके साथ कथित रुप से जुड़े रहे हैं. डिप्टी मेयर पद के लिए संजीव विजयवर्गीय समेत कुल 13 नाम हैं, प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल, सुबोध सिंह, दीनदयाल वर्णवाल के नाम हैं.

अब देखना होगा कि पार्टी किस पर भरोसा करती है. क्योंकि पार्टी के समक्ष प्रत्याशी की छवि काफी मायने रखती है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours