बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में रखा गया है. डॉ मृत्युंजय सरावगी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने फिस्टुला का ऑपरेशन किया. कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने भी उनकी जांच की. होटवार जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद लालू प्रसाद को रिम्स लाया गया.
आरजेडी सुप्रीमो कई तरह की बीमारी से परेशान हैं. रिम्स में उन्हें लाये जाने की सूचना मिलते ही आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद रिम्स पहुंच गये. प्रदेश आरजेडी के भी कई नेता रिम्स पहुंचे. पटना से बड़े बेटे तेज प्रताप रांची पहुंचकर रिम्स में पिता का हालचाल लिया. लालू प्रसाद के भर्ती होने को लेकर रिम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं.
देवघर और चाईबासा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद रांची की होटवार जेल में सजा काट रहे हैं. पिछले 23 दिसम्बर से वो रांची की होटवार जेल में बंद हैं. लालू प्रसाद कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं.
चारा घोटाला के दुमका केस में लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्र समेत 31 आरोपियों पर आज फैसला आना था. लेकिन अब यह 19 मार्च को आएगा. सीबीआई न्यायाधीश के दो दिवसीय ट्रेनिंग में चले जाने के कारण आज भी फैसला नहीं आ सका. लगातार तीसरे दिन फैसला टल गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours