झारखंड भाजपा की ओर से मिशन 2019 की तैयारी को लेकर हर स्तर से प्रयास हो रहा है. भाजपा की ओर से संगठन को मजबूत करने के अलावा आमलोगों के साथ मशविरा करने का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है. इस दिशा में संगठन के लोग झारखंड में बुद्धिजीवियों के माध्यम से आमलोगों की नब्ज टटोलने लगे हैं. इसी कड़ी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन रांची के डोरंडा सभागार में आयोजित किया गया. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मुख्य वक्ता थे. उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दिनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के खानदान का है.
इस बैठक में भाजपा के नेताओ के अलावा वकील, चैंबर के पदाधिकारी, समाजसेवी, चिकित्सक, इंजीनियर भी शामिल हुए. उन्हें भाजपा के दर्शन और विचारधार से अवगत कराया गया. यह कहा
गया कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारें जगह-जगह पर अच्छा काम कर रही है. इस कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास ने भाजपा के शासन की खासियत को बताया.
विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया कि भाजपा के लिए राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है. निष्ठा भाव से इसके कार्यकर्ता काम करते हैं. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और कई विधायक भी मौजूद थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours