पलामू I झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कमर कस ली है. बिहार झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में पलामू पुलिस में एक टास्क फोर्स का गठन किया है. यह टास्क फोर्स लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. पलामू पुलिस ने रविवार को नौडीहा थाना क्षेत्र के कई गांव में 10 बड़े शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.

इसके साथ ही पुलिस ने सैकड़ों किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया है. पुलिस ने 15 सौ लीटर अवैध महुआ शराब, लगभग 12 हजार किलो जावा महुआ भी नष्ट किया है.

दरअसल नौडीहा थाना क्षेत्र के कई गांव, बिहार की सीमा पर लगे हैं. इन क्षेत्रों में शराब माफिया शराब का बड़ा कारोबार करते हैं. जिनपर आजकल झारखंड पुलिस अपना कहर बरपा रही है.

शराब माफिया झारखंड की शराब को बिहार में महंगे दामों पर बेचते हैं. इतना ही नहीं शराब माफिया नक्सलियों को भी मोटी रकम देते हैं.



मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी इंद्रजीत महथा का कहना है  कि नक्सलियों के आर्थिक सहयोग करने वाले शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाएगी पुलिस लगातार इन पर नजर रखी हुई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours