जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र से लापता निजी कंपनी के मैनेजर अमित कौशिक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इधर परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. लापता अमित का मोबाईल लगातार बंद ही है और सैलरी अकाउंट से भी किसी प्रकार की निकासी की जानकारी नहीं मिल रही है जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है.

मालूम हो कि अमित कौशिक 15 मार्च से लापता है. मैनेजर के मोबाईल से ओला कैब की बुकिंग हुई जिसमें वो 15 मार्च की शाम टाटानगर स्टेशन गया और उसके बाद से उसका कुछ अता -पता नहीं है. एक दो दिनों तक उसके मोबाईल का लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ का दिखाता रहा, बाद में वह भी बंद हो गया. परिजनों को लगता है कि पुलिस सुस्ती दिखा रही है जबकि पुलिस अमित के मोबाईल बंद रहने की वजह से असहाय महसूस कर रही है.

हालांकि सिटी एसपी प्रभात कुमार ने कुछ बिंदुओं पर गोलमुरी पुलिस को निर्देश दिए हैं जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस अभी भी मैनेजर के लापता होने का ही मामला मानकर जांच कर रही है. दूसरी तरफ पिता को आशंका है कि रिटेल कंपनी के कुछ अधिकारियों की ओर से किए गए टॉर्चर का अमित के लापता होने से संबंध है. पुलिस इस बिंदु पर कोई खास कदम नहीं उठा रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours