सगर मंडल/लिट्टीपाड़ा- साहेबगंज गोबिंदपुर पथ पर गोहनडा  गांव के समीप शुक्रवार को गोड्डा से आ रहे पिकअप वैन में 25 गैस सिलिंडर को लिट्टीपाड़ा के बीस सूत्री अध्यक्ष खितिस चंद्र साहा व उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर ने पकड़ा और लिट्टीपाड़ा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बीससूत्री अध्यक्ष ने बताया कि  गैस सिलिंडर से भरा गाड़ी गोहन्दा गांव के समीप खड़ा था। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वहां पहुचने पर गाड़ी चालक से पूछने पर बताया कि भारत गैस  एजेंसी गोड्डा ने गैस  सिलिंडर हिरणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के डांगापारा गांव के बीपीएल लाभुको के बीच वितरण करने के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अवैध रूप से गैस सिलिंडर ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का निर्देश है दूसरा जिले का कोई भी गैस एजेंसी पाकुड़ जिला में बीपीएल परिवार को न तो गैस कनेक्शन दे सकता है और न ही सिलिंडर बेच सकताहै। इसकी सूचना लिट्टीपाड़ा पुलिस को दी गयी। पुलिस ने गाड़ी समेत गैस सिलिंडर को जप्त कर लिया। थानेदार गैस सिलिंडर अवैध है या सही ये जाच का विषय है। इसके लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी पाकुड़ को सूचना दी गयी है।उनके आदेशानुसार आगे की करवाई की जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी ने बताया  अगर पूर्व में गोड्डा के एजेंसी ने हिरणपुर क्षेत्र में बीपीएल परिवार को कनेक्शन दिया है तो गैस  रिफिल भी दे सकता है। पर ये जाच का विषय है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours