धनबाद I धनबाद में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने रणधीर वर्मा चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जाहिर हुसैन और मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक जमकर होली खेलते नजर आए.

होली मिलन समारोह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं. कांग्रेसी कार्यकर्ता होली के रंग में इतने डूब गए कि एक-दूसरे पर गुलाल डालने के होली की हुड़दंगई पर उतर आए.

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली एकता, भाईचारा और प्रेम का संदेश देती है. सभी को इसी तरह मिलजुल कर होली मनानी चाहिए. हालांकि होलियाना मूड में दिखे पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.

पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने होली मिलन समारोह का आयोजन करने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने शहर वासियों से शांतिपूर्ण होली खेलने की भी अपील की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours