खूंटी में रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों और गांववालों के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष समेत 20 लोगों को बंधक बना लिया. गांववालों ने इन्हें करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा. बाद में अड़की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बंधकों को आजाद कराया.

यह घटना सोमपुर गांव की है. रविवार को रामनवमी जुलूस जब इस गांव से गुजर रहा था, उसी दौरान जुलूस में शामिल लोगों और गांववालों में विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई और गांववालों ने जुलूस में शामिल लोगों को बंधक बना लिया.

गांववालों का कहना है कि जुलूस के लोगों ने गांव की महिलाओं के साथ अभद्र व्यहार किया. वहीं जुलूस निकाल रहे लोगों का कहना है कि गांववालों ने जय श्री राम का नारा लगाने और बाजा बजाने को जबरन रोकने की कोशिश की और हथियार से वार किया, जिससे माहौल बिगड़ा.

सूचना पाकर अड़की प्रखंड विकास पदाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. बंधकों को भी आजाद कराया. बाद में जुलूस के लोगों ने खूंटी-तमाड़ रोड को घंटों जाम रखा.



गांववालों का आरोप है कि जुलूस के साथ चल रही प्रशासन और पुलिस बल की टीम झड़प शुरू होते ही मौके से भाग खड़ी हुई. जिससे विवाद आगे बढ़ गया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours